लाइव न्यूज़ :

संरा महासचिव के अपने कार्यकाल पर संस्मरण लिखेंगे बान की मून

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष पद पर अपने कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक उथल-पुथल पर बान की मून संस्मरण लेकर आएंगे।

हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा “रिज़ॉल्व्ड: यूनाइटिंग नेशंस इन ए डिवाइडेड वर्ल्ड” का प्रकाशन किया जा रहा है और 18 नवंबर को इसका विमोचन होगा।

बान ने सामूहिक कार्रवाई और वैश्विक परिवर्तन में वास्तविक विश्वास के साथ “इस धरती पर सबसे असंभव काम” को किया है।

सार्वजनिक सेवा के जीवन भर की राजनयिक बाधाओं से मुक्त, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव हमारे युग को आकार देने वाले लोगों और घटनाओं का एक स्पष्ट मूल्यांकन प्रदान करने के साथ ही इसका एक सशक्त विश्लेषण प्रदान करते हैं कि आगे क्या होगा।

संयुक्त राष्ट्र के शांति, विकास और मानव अधिकारों के मिशन में विश्वास के साथ चुनौतियों और प्रतिरोध का सामना करते हुए, बान ने संयुक्त राष्ट्र को एक अस्थिर दौर में आगे बढ़ाया जब अरब स्प्रिंग, ईरान और उत्तर कोरिया में परमाणु हथियारों के प्रति मोह, इबोला महामारी और मध्य अफ्रीका में नए क्रूर संघर्ष मुश्किल बने हुए थे।

महासचिव के तौर पर उन्होंने अत्यधिक गरीबी से लड़ने और जलवायु संकट को दूर करने के लिए वैश्विक समझौते भी किए।

संयुक्त राष्ट्र के गठन से ठीक एक साल पहले 1944 में जन्मे बान की सबसे पुरानी यादें उनके कोरियाई गांव पर बम गिरने की आवाज़ और हर तरफ आग का मंजर हैं।

छह साल के लड़के के रूप में, वह अपने परिवार के साथ भाग गए, मिट्टी से लथपथ जूतों में मीलों तक दौड़ते रहे, लगातार भूख से पीड़ित और सोच रहे थे कि वे कैसे बचेंगे? तब संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें बचाया। युवा बान की-मून इस जीवनरक्षक सदाशयता के ऋण को चुकाने के लिए दृढ़ संकल्पित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू