लाइव न्यूज़ :

UP: पुलिसकर्मियों को इंग्लिश में करना होगा छुट्टी का आवेदन, SP ने कहा- डिक्शनरी खरीदकर सीखें बेसिक भाषा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 6, 2019 14:29 IST

उत्तर प्रदेशः वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पिछले सप्ताह कई पुलिस स्टेशनों, जिला मुख्यालयों और पुलिस लाइनों में कक्षाएं और कार्यशालाएं आयोजित करने के बाद यह आदेश जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की पुलिस अपने स्टाफ को अंग्रेजी सिखाने के लिए कोशिश में जुटी हुई है। इस दौरान उन्हें निर्देशित किया गया है कि अंग्रेजी में छुट्टियों के लिए आवेदन किया जाए। बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने जिले के पुलिसकर्मियों से अंग्रेजी अखबार पढ़ने और अंग्रेजी में छुट्टी का आवेदन जमा करने के लिए कहा है।

उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने स्टाफ को अंग्रेजी सिखाने के लिए कोशिश में जुटी हुई है। इस दौरान उन्हें निर्देशित किया गया है कि अंग्रेजी में छुट्टियों के लिए आवेदन किया जाए। दरअसल, बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने जिले के पुलिसकर्मियों से अंग्रेजी अखबार पढ़ने और अंग्रेजी में छुट्टी का आवेदन जमा करने के लिए कहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पिछले सप्ताह कई पुलिस स्टेशनों, जिला मुख्यालयों और पुलिस लाइनों में कक्षाएं और कार्यशालाएं आयोजित करने के बाद यह आदेश जारी किया।

खबरों के अनुसार, निर्देशों के बाद जिले के पुलिस कर्मियों ने अंग्रेजी सीखने के लिए पुस्तकों और डिक्शनरी को खरीदना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस संबंध में शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने आदेश के बारे में पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अतिरिक्त महानिदेशक पीवी रामासस्त्रि ने कहा कि उन्हें आदेशों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और यह निर्णय जिला स्तर पर लिया गया है। वहीं, देवीपाटन मंडल के डीआईजी राकेश सिंह ने कहा कि उन्हें भी फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहना है कि उच्च स्तर से ऐसे कोई निर्देश नहीं हैं। 

एसपी वर्मा ने अपने इस निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि इस पहल के पीछे का कारण यह है कि सभी साइबर-अपराध और निगरानी की जानकारी अंग्रेजी में मिलती है और हमारे पुलिस को भाषा का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है। मैंने पुलिसकर्मियों को अंग्रेजी में अदालती फैसलों को समझने में बड़ी गलतिया करते हुए देखा है। इसके बाद मैंने पुलिसकर्मियों को कम से कम बुनियादी अंग्रेजी सीखने के लिए पहल करने का फैसला किया।

उनका कहना है कि पुलिस कांस्टेबलों ने अब छुट्टी के आवेदन लिखने के लिए गूगल से मदद लेनी शुरू कर दी है। मैं आवेदनों की जांच करता हूं और वर्तनी की गलतियों को सुधारता हूं। मैं चाहता हूं कि वे अंग्रेजी अखबार पढ़ें और डिक्शनरी खरीदें। मैं इसे सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पुलिस स्टेशनों में जाऊंगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों