लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर: शव को कूड़ा गाड़ी में रखकर ले गई पुलिस, VIDEO वायरल होने के बाद तीन पुलिसवाले समेत सात निलंबित

By भाषा | Updated: June 12, 2020 04:41 IST

सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति किसी काम से उतरौला तहसील आया था।तहसील गेट पर अचानक वह गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति के शव को नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी पर लाद कर कोतवाली ले आई। जिस समय शव को कूड़ा गाड़ी में लादा जा रहा था, उस समय कस्बा चौकी प्रभारी और एक अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। 

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति का शव नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी में लादकर ले जाया गया। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला कस्बे में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में एक व्यक्ति का शव नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी में लादकर ले जाया गया। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति किसी काम से उतरौला तहसील आया था।तहसील गेट पर अचानक वह गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति के शव को नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी पर लाद कर कोतवाली ले आई। जिस समय शव को कूड़ा गाड़ी में लादा जा रहा था, उस समय कस्बा चौकी प्रभारी और एक अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। 

उधर, मामले को तूल पकड़ता देख जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में एसपी ने पुलिस चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। नगर पालिका प्रशासन ने भी इस मामले में अपने चार कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

उधर, पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के कथित मरीजों के क्षतविक्षत शवों को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता के नगर निकाय द्वारा वाहन में रखते हुए दिखाना वाला वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। परंतु, अधिकारियों ने इस वीडियो को फर्जी बताया।

वीडियो में गरिया इलाके के लोगों का विरोध भी दिखाया गया है जो दावा कर रहे हैं कि ये शव कोरोना वायरस के मरीजों के हैं। यह घटना भी कथित रूप से इसी इलाके की है। यह घटना कथित रूप से इसी इलाके में हुई। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने वीडियो पर चिंता जाहिर की और राज्य के गृह सचिव से घटना के संबंध में एक रिपोर्ट मांगी।

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग और कोलकाता की पुलिस ने वीडियो को फर्जी बताया है और कहा कि वे एक अस्पताल के मुर्दाघर के लवारिस शव थे। विपक्षी माकपा और भाजपा ने भी सरकार की आलोचना की है और आरोप लगाया है कि वीडियो इस बात का सबूत है कि टीएमसी सरकार कोविड-19 से होने वाली मौतों की सटीक संख्या को छुपा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं