लाइव न्यूज़ :

बलिया के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अनुशासनहीनता व भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त

By भाषा | Updated: December 25, 2021 12:46 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 25 दिसंबर बलिया के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) पुष्पेन्द्र सिंह शाक्य को अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के आरोप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने बर्खास्त कर दिया है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आधिकारिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने शाक्य को बर्खास्त कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तन्मय कक्कड़ ने शनिवार को इसकी औपचारिक रूप से पुष्टि की है।

अधिकारियों ने बताया कि डीसीपीएम के खिलाफ अनुशासनहीनता ,कार्य के प्रति लापरवाही, नकारात्मक कार्य व्यवहार व आचरण, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व अवांछित व्यवहार समेत कई गंभीर शिकायतें विभाग के उच्‍चाधिकारियों को मिली थीं।

उन्होंने बताया कि शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई और समिति ने प्रस्तावित मानदेय से अधिक धनराशि लेने, धन उगाही करने तथा अनुशासनहीनता की शिकायतें सही पाईं,जिसके बाद शाक्य को बर्खास्त कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं