लाइव न्यूज़ :

बलिया पुलिस ने 220 ट्रैक्टर मालिकों को नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 14:28 IST

Open in App

बलिया, (उप्र) 31 जनवरी उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकंदरपुर में पुलिस ने व्यावसायिक उपयोग करने को लेकर 220 ट्रैक्टर मालिकों को नोटिस जारी किया है । इसपर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने आरोप लगाया है कि सिकंदरपुर पुलिस नोटिस के जरिये किसानों को धमका रही है ।

सिकंदरपुर थाना प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने रविवार को ‘भाषा’ को बताया कि थाना क्षेत्र के 220 ट्रैक्टर स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग सार्वजनिक मार्ग पर व्यवसायिक कार्य के लिए किया जा रहा है और अल्प वयस्क लोगों द्वारा उन्हें चलाया जाता है ।

उन्होंने बताया कि इसके कारण सड़क दुर्घटना हो रही है तथा साथ ही, ट्रैक्टर एवं ट्राली के जरिये खनन तस्करी आदि अवैध कार्य भी किया जाता है ।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस नोटिस का किसान आंदोलन से कोई जुड़ाव नही है ।

संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव ने यह पूछे जाने पर कि पुलिस को इस तरह का नोटिस जारी करने का अधिकार है अथवा नही , उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नही है ।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने आरोप लगाया है कि सिकंदरपुर पुलिस नोटिस के जरिये किसानों को धमका रही है । उन्होंने कहा, ‘‘ट्रैक्टर किसानों के पास ही होता है । किसान आंदोलन में टैक्टर से ही जा रहे हैं । पुलिस ने किसानों को आंदोलन में आवाजाही करने से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल