लाइव न्यूज़ :

UP: बलिया में 9वीं की छात्रा को रोज परेशान करता था पड़ोसी, परिवार से शिकायत की तो जिंदा जला दिया, एक गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: November 8, 2020 21:15 IST

बलिया: लड़की के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर आरोप लगाया है। एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबलिया जिले में शुक्रवार को युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर 9वीं की छात्रा को जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे वाराणसी रेफर किया गया है।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शुक्रवार को युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर 9वीं की छात्रा को जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे वाराणसी रेफर किया गया है। किशोरी के पिता ने पड़ोस के युवक पर छेड़खानी करने तथा विरोध पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

16 वर्षीय किशोरी रात के करीब तीन बजे घर के छत से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों की नजर पड़ी तो लड़की आग से झुलसकर छटपटा रही थी। घरवालों ने आग बुझाकर किशोरी को नीचे उतारा। इस दौरान लड़की के पिता का हाथ भी झुलस गया।

बताया जा रहा है कि लड़की 75% तक झुलस गई है। वह अभी वाराणसी के BHU में भर्ती है। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लड़की के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर आरोप लगाया है। एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 307, 326, 354D और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

लड़की के पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला कृष्णा गुप्ता अक्सर बेटी से छेड़खानी करता था। इसकी शिकायत आरोपी के घर वालों से की गई थी, लेकिन फिर भी वह छेड़खानी करता रहा। पिता का आरोप है कि कृष्णा ने ही बेटी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं