लाइव न्यूज़ :

बलिया जेल में पानी भरा, आजमगढ़ और अंबेडकर नगर भेजे गए सभी कैदी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:29 IST

Open in App

बलिया (उप्र), तीन अक्टूबर भारी बारिश के कारण बलिया जिला जेल में पानी भर जाने की वजह से सभी कैदियों को अंबेडकर नगर तथा आजमगढ़ स्थित कारागारों में भेज दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने रविवार को बताया कि पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के कारण जिला कारागार की तमाम बैरकों में पानी भर जाने से उत्पन्न स्थिति के चलते यहां बंद सभी कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्थायी तौर पर अंबेडकर नगर और आजमगढ़ स्थित जेलों में भेजा गया है।

यादव ने बताया कि कैदियों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई शनिवार से रविवार दोपहर तक चली। उन्होंने कहा कि व्यापक सुरक्षा प्रबंध के बीच 600 कैदियों को आजमगढ़ जिला कारागार तथा 369 बंदियों को अंबेडकर नगर जेल भेजा गया है जिनमें 62 महिला कैदी भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले वर्ष 2019 में भी बारिश का पानी भर जाने के कारण जिला जेल के सभी कैदियों को आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर जिला जेल भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे