लाइव न्यूज़ :

बलिया के जिला पंचायत अध्‍यक्ष ने सत्‍ताधारी भाजपा पर आरोप लगाते हुए पद से दिया इस्‍तीफा

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:03 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 12 जनवरी बलिया के जिला पंचायत अध्‍यक्ष सुधीर पासवान ने अपना कार्यकाल खत्‍म होने के 24 घंटे पहले अपने पद से त्‍याग पत्र दे दिया है।

जिला पंचायत अध्‍यक्ष ने अपने त्‍याग पत्र में फर्जी भुगतान की शिकायत पर मुख्‍य विकास अधिकारी (सीडीओ) की ओर से की गई छापेमारी का हवाला दिया है।

पासवान ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में अपने इस्तीफ़े का एलान किया और उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के प्रभावशाली नेताओं व जिले के मंत्रियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है ।

उन्होंने कहा, ''समाजवादी पार्टी की सरकार के समय इस पद पर निर्वाचित हुआ लेकिन सूबे में जब से भाजपा की सरकार बनी, दलित होने के नाते जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में मुझे हर वक्त प्रताड़ित किया गया।''

जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी को संबोधित त्याग पत्र में पासवान ने आरोप लगाया, ''भाजपा सरकार के एक मंत्री के दबाव में आकर सीडीओ द्वारा बार-बार अनावश्यक दबाव बनाकर विकास कार्यों को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके पूर्व भी एक तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए सत्ता के दबाव में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इस परिस्थिति में मानसिक पीड़ा के कारण स्वयं को असहज महसूस करते हुए स्वयं को पद की गरिमा के अनुरुप कार्य करने में असमर्थ महसूस करते हुए इस्तीफा दे रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान