लाइव न्यूज़ :

हिंदुओं के सीने में शूल की तरह चुभती है मथुरा-काशी में मौजूद सफेद ईमारत, बोले बीजेपी विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 12:53 IST

मथुरा और काशी पर बीजेपी के बलिया सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने मथुरा और काशी की सफेद इमारतों को हिंदुओं के सीने में लाठी की तरह चुभने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देबलिया विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने मथुरा और काशी पर भड़काऊ बयान दिया है।उन्होंने अपने बयान में राम मनोहर लोहिया का भी जिक्र किया।शुक्ला ने वसीम रिजवी के धर्म परिवर्तन को घर वापसी बताया।

यूपी:  उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल नजदीक है, ऐसे तमाम राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी के मौके पर जहां देशभर में माहौल गरमाया हुआ था, वहीं यूपी के मथुरा को लेकर विवाद शुरू हो गया। मथुरा और काशी को लेकर बीजेपी के बलिया सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने विवादित बयान दिया है, जिससे एक बार फिर सियासत गरमा गई है।

क्या है शुक्ला का विवादित बयान

बीजेपी नेता आनंद स्वरूप शुक्ला ने अपने बयान में कहा कि मथुरा और काशी में सफेद इमारतें हिंदुओं के लिए अच्छी नहीं हैं। ये इमारत हिंदुओं के सीने में शूल की तरह चुभती है। कहा, "केवल मैं ही नहीं, यह हर हिंदू को परेशान करती है। हमलावर मुसलमानों ने मंदिरों को तोड़कर मस्जिद का रूप दे दिया। जैसे अयोध्या में जहां रामलला का जन्म हुआ था, उसे तोड़कर मस्जिद का रूप दे दिया गया था। वैसे ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भी एक सफेद दीवार है। मथुरा में भी श्री कृष्ण जन्मस्थान के भव्य मंदिर परिसर में सफेद इमारत है, जो हर हिंदू की छाती को छड़ी की तरह चुभती है।"

मंत्री ने 6 दिसंबर को बताया हिंदुओं के लिए खुशी का दिन

बलिया सदर विधायक शुक्ला ने 6 दिसंबर को हिंदुओं के लिए खुशी का दिन बताया है। कहा, ''कारसेवकों ने इस दिन रामलला के स्थान से कलंक हटा दिया था। मथुरा में भी या तो अदालत के सहयोग से या आपसी सहमति से जगह खाली करनी होगी।''

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेश समाचारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल