लाइव न्यूज़ :

बलिया : सैर पर निकली महिला की जीप से कुचलकर मौत

By भाषा | Updated: March 9, 2021 12:22 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), नौ मार्च बलिया जिले के रसड़ा कस्बे में सैर के लिए गयी एक महिला की जीप से कुचलकर मौत हो गई तथा दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ‘‘रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की छितौनी गांव की तीन महिलाएं मंगलवार सुबह रसड़ा-नगरा मार्ग पर टहलने के लिए निकली थीं। इस दौरान रसड़ा ब्लॉक मोड़ पर तीनों महिलाएं एक जीप की चपेट में आ गईं।’’

उन्होंने बताया कि तीनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसमें रानी देवी (45) की मौत हो गई। घायल महिलाओं में से गिरिजा देवी (42) को स्थिति गम्भीर होने पर मऊ ले जाया गया है। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

कोतवाली प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO