लाइव न्यूज़ :

बालासाहेब थोराट बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, महाराष्ट्र विधानसभा में हैं सबसे वरिष्ठ MLA

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 10:45 IST

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने संगमनेर विधानसभा सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार साहेबराव नवले को 62,252 मतों से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देबालासाहेब थोराट संगमनेर विधानसभा सीट लगातार आठवीं बार विधायक पद पर कार्यरत हैं। जित पवार को लेकर बीजेपी और एनसीपी में बहस छिड़ी हुई है।

महाराष्ट्र में राजनीतिक रस्साकसी के बीच कांग्रेस ने बालासाहेब थोराट को पार्टी विधायक दल का नेता चुना है। बालासाहेब थोराट महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक है। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने संगमनेर विधानसभा सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार साहेबराव नवले को 62,252 मतों से हराया था। वह अहमदनगर जिले में पड़ने वाले इस सीट से लगातार आठवीं बार विधायक पद पर कार्यरत हैं। 

वहीं, अजित पवार को लेकर बीजेपी और एनसीपी में बहस छिड़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा कि है कि अजित पवार ही एनसीपी विधायक दल के नेता होंगे।

वहीं, इससे पहले सोमवार की देर रात हयात होटल में चली शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों की परेड में भी एनसीपी चीफ शरद पवार ने अजित पवार को पार्टी के विधायक दल के नेता होने से इनकार कर दिया। जिस पर बीजेपी ने इस यह कदम ‘अमान्य' बताया था। 

समाचार एजेंसी एएऩआई के मुताबिक बीजेपी नेता आशीष शेलार ने आज कहा कि हमें इस बात की पुष्टि है कि अजीत पवार ही एनसीपी विधायक दल के नेता होंगे। इससे पहले शेलार कहा था कि अजित पवार को हटाकर उनके पद पर जयंत पाटिल को उस बैठक में नियुक्त किया गया, जिसमें पार्टी के सभी विधायक मौजूद नहीं थे।

मालूम हो कि अजित पवार के शनिवार को बीजेपी को समर्थन देने और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद NCP ने उन्हें पार्टी के विधायक दल के नेता पद से बर्खास्त कर दिया था और व्हिप जारी करने के उनके अधिकार को भी वापस ले लिया था। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष अब फैसला करेंगे कि अजित पवार एनसीपी विधायक दल के नेता हैं या नहीं।  

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी