लाइव न्यूज़ :

बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने कर्मचारियों के लिए शुरू किया कोविड-19 टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:21 IST

Open in App

मुंबई, 17 जून बॉलीवुड के प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने कर्मचारियों के लिए बृहस्पतिवार से कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य बालाजी टेलीफिल्म्स, एएलटी बालाजी और बालाजी मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के करीब 600-800 कर्मचारियों को कोविड रोधी टीके की खुराक देना है।

यह टीकाकरण अभियान बालाजी हाउस और किलिक निक्सन स्टूडियोज नामक दो केन्द्रों पर आयोजित किया गया। शोभा कपूर और एकता कपूर के नेतृत्व वाली बालाजी टेलीफिल्म्स ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस टीकाकरण अभियान के तहत सभी कर्मचारियों को टीके की दोनों खुराक दी जाएंगी।

बालाजी टेलीफिल्म्स के मुख्य परिचालन अधिकारी जुल्फीकार खान ने कहा, ‘‘ एक संगठन के तौर पर, हमने हमेशा से यह माना है कि हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और हम लगातार उनकी परवाह करते रहेंगे। बालाजी की टीम यह सुनिश्चित करेगी कि टीकाकरण अभियान सभी के लिए एक सुविधाजनक प्रक्रिया साबित हो, जिसमें सभी आवश्यक सरकारी प्रोटोकॉल का पालन भी हो।’’ यह टीकाकरण अभियान जसलोक अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले यश राज फिल्म्स समेत कई बड़े प्रोडक्शन हाउस भी टीकाकरण अभियान आयोजित कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल