लाइव न्यूज़ :

बालाजी श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: June 30, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव ने बुधवार को एस एन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया।

बालाजी श्रीवास्तव इस समय दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (सतर्कता) के रूप में तैनात हैं। उन्होंने इससे पहले पुडुचेरी तथा मिजोरम के पुलिस महानिदेशक और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा व विशेष शाखा में विशेष आयुक्त के रूप में काम किया है। वह नौ साल तक कैबिनेट सचिवालय में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह अंडमान-निकाबार द्वीप समूह में अतिरिक्त महानिदेशक भी रह चुके हैं।

श्रीवास्तव ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) स्नातक, दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में एमए और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि 1988 बैच के अरूणाचल प्रदेश -गोवा - मिजोरम - और संघ शासित प्रदेश (एजीएमटीयू) कैडर के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव राष्ट्रीय राजधानी को पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख मिलने तक अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

एस एन श्रीवास्तव ने भी फरवरी 2020 में अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली के पुलिस आयुक्त का कामकाज संभाला था और पिछले महीने ही उन्हें नियमित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव