लाइव न्यूज़ :

बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वह एस एन श्रीवास्तव की जगह लेंगे, जो बुधवार को सेवानिवृत्त होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि 1988 बैच के एजीएमटीयू कैडर के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव राष्ट्रीय राजधानी को पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख मिलने तक अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

बालाजी श्रीवास्तव इस समय दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (सतर्कता) के रूप में तैनात हैं। उन्होंने इससे पहले पुडुचेरी तथा मिजोरम के पुलिस महानिदेशक के रूप में, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और विशेष शाखा में विशेष आयुक्त के रूप में काम किया है। वह नौ साल तक कैबिनेट सचिवालय में भी सेवाएं दे चुके हैं।

एस एन श्रीवास्तव ने भी फरवरी 2020 में अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली के पुलिस आयुक्त का कामकाज संभाला था और पिछले महीने ही उन्हें नियमित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र