लाइव न्यूज़ :

बाल ठाकरे का स्मारक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देगा: उद्धव

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:23 IST

Open in App

औरंगाबाद, 12 दिसम्बर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि शिवसेना के दिवंगत प्रमुख बाल ठाकरे का स्मारक आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की भावना को बढ़ावा देगा।

मुख्यमंत्री ने शहर में 1,680.50 करोड़ रुपये की लागत वाली पानी की पाइप लाइन परियोजना के शिलान्यास समारोह में यह बात कही।

बाल ठाकरे का स्मारक औरंगाबाद में स्थापित करने का प्रस्ताव है।

ठाकरे ने औरंगाबाद में तीन अन्य परियोजनों- 152 करोड़ रुपये की लागत वाली शहरी सड़क परियोजना, 174 करोड़ रुपये की सफारी पार्क परियोजना और बाल ठाकरे के स्मारक का ऑनलाइन तरीके से शिलान्यास किया।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का स्मारक आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की भावना को बढ़ावा देगा। यह उनके काम के बारे में भी बताएगा।’’

उद्धव ने कहा, ‘‘यह एक संयोग है कि मैं रिमोट से उस नेता के स्मारक का भूमि-पूजन कर रहा हूं, जिसे सत्ता का रिमोट कंट्रोल रखने के लिए जाना जाता था।’’

उन्होंने कहा कि वह बहुप्रतीक्षित पानी की पाइपलाइन योजना के काम की समीक्षा करने के लिए कोई सूचना दिए बिना शहर का दौरा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब समृद्धि एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा था, तब शिवसेना किसानों के पास उनके मुद्दों को सुलझाने के लिए पहुंची थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने किसानों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं का समाधान किया था। हमने उनके मुद्दों को लटकाए नहीं रखा था।’’

औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम बदलने की योजना पर ठाकरे ने कहा, ‘‘छत्रपति संभाजी के नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखे जाने संबंधी प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है और इसे केंद्र को भेज दिया गया है। मुझे विश्वास है कि इसे मंजूरी मिल जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान