लाइव न्यूज़ :

सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच बाजवा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 18, 2021 00:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 जुलाई नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच शनिवार को प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के आलोचक रहे बाजवा ने अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और मुख्यमंत्री के वफादारों सहित कई अन्य विधायकों के साथ बैठकें कीं।

राज्यसभा सांसद बाजवा के अलावा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने एक साथ बैठे नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, '' पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह, और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ओर कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।''

इस तस्वीर को दोबारा साझा करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बाजवा और अमरिंदर सिंह को एक साथ देखकर खुशी हुई। साथ ही उम्मीद जतायी कि राज्यसभा सांसद और मुख्यमंत्री मिलकर एक मजबूत टीम तैयार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos