लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल ने मंगलुरु में एनआईए कार्यालय स्थापित करने की मांग की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:26 IST

Open in App

बेंगलुरू, छह अगस्त दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल ने शुक्रवार को मांग की कि केंद्र सरकार ''बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों'' को देखते हुए दक्षिण कन्नड़ के जिला मुख्यालय मंगलुरु में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का स्थायी कार्यालय स्थापित करे।

यह मांग बुधवार को एनआईए द्वारा केरल आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किए जाने की पृष्ठभूमि में गई है। एनआईए ने मंगलुरु के उल्लाल निवासी अम्मार अब्दुल रहमान और बेंगलुरु के निवासी शंकर वेंकटेश पेरुमल उर्फ ​​अली मुआविया सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

बजरंग दल की कर्नाटक दक्षिण क्षेत्र शाखा के प्रमुख के आर सुनील ने कहा कि इन घटनाक्रमों ने पूरे जिले और राज्य में भय पैदा किया है।

सुनील ने एक बयान में कहा, "देश में कहीं से भी जब भी किसी आतंकवादी को गिरफ्तार किया जाता है तो उसका एक मंगलुरु संबंध सामने आता है। यहां तक ​​कि भटकल बंधुओं का भी मंगलुरु से संबंध था।"

उन्होंने मांग की कि एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों से विस्तृत पूछताछ की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां