लाइव न्यूज़ :

‘बाइक बोट’ कंपनी के एक निदेशक की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:57 IST

अदालत ने यह माना कि यह एक गंभीर अपराध है। इसके दृष्टिगत रखते हुए आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती। उन्होंने बताया कि संजय गोयल के खिलाफ दर्ज 45 मामलों में एक साथ जमानत याचिका दाखिल की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने सभी मामलों में जमानत याचिका खारिज कर दी।इस मामले में देश के विभिन्न थानों में सैकड़ों मुकदमे दर्ज हुए हैं।

 बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर निवेशकों को चूना लगाने वाली कंपनी बाइक बोट के एक निदेशक की जमानत याचिका मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर अदालत से खारिज हो गई। इस मामले में कंपनी के दर्जन भर निदेशक जेल में बंद हैं।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड (बाइक बोट) के निदेशकों ने देश के लाखों लोगों से बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर प्रति बाइक 62,100 रुपए लिए। इन लोगों ने वादा किया था कि 12 माह में धनराशि दोगुनी कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बाद में इन लोगों ने निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया। इस मामले में देश के विभिन्न थानों में सैकड़ों मुकदमे दर्ज हुए हैं। थाना दादरी पुलिस ने उक्त घोटाले में कार्रवाई करते हुए कंपनी के कर्ताधर्ता संजय भाटी, आदेश भाटी, संजय गोयल, पवन भाटी, सचिन भाटी सहित दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार एक निदेशक संजय गोयल ने जनपद गौतम बुद्ध नगर अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी।

उक्त जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश गौतम बुध नगर इंद्रजीत सिंह जोश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने यह माना कि यह एक गंभीर अपराध है। इसके दृष्टिगत रखते हुए आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती। उन्होंने बताया कि संजय गोयल के खिलाफ दर्ज 45 मामलों में एक साथ जमानत याचिका दाखिल की गयी थी। अदालत ने सभी मामलों में जमानत याचिका खारिज कर दी।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos