लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह से जुड़े जबरन वसूली मामले में दो पुलिसकर्मियों की जमानत याचिकाएं खारिज

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:41 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर मुंबई की एक सत्र अदालत ने मरीन ड्राइव थाने में दर्ज जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के दो अधिकारियों को जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया।

इस मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह भी आरोपी हैं। पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाल और आशा कोरके ने मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें जमानत देने से इनकार करने के बाद यहां सत्र अदालत का रुख किया था। दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।

दोनों पुलिसकर्मियों की याचिकाओं में कहा गया कि प्राथमिकी में शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं है। दलीलों में कहा गया कि दोनों आरोपी प्रतिष्ठित अधिकारी हैं और उनका शानदार करियर रहा है।

रियल एस्टेट कारोबारी श्यामसुंदर अग्रवाल की शिकायत के आधार पर 22 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में परमबीर सिंह और पांच पुलिस अधिकारियों सहित सात अन्य का नाम है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी परमबीर सिंह निलंबित किए जा चुके हैं।

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि परमबीर सिंह और अन्य अधिकारियों ने उनके पूर्व कारोबारी सहयोगी के इशारे पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे की उगाही की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो