लाइव न्यूज़ :

बैजल बुधवार को डीडीएमए की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, कोविड से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की जाएगी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से पैदा हुए खतरे की समीक्षा करने और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में बुधवार शाम चार बजे अपनी अहम बैठक करेगा। एक आधिकारिक नोटिस में यह जानकारी दी गई है।

डीडीएमए द्वारा मंगलवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि शहर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के क्रियान्वयन का भी बैठक में जायजा लिया जाएगा।

बैठक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होगी, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव विजय देव, नीति आयोग के सदस्य वी.के. पॉल, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं एवं गृह विभागों के सचिव तथा विशेषज्ञ शामिल होंगे।

बैठक का एजेंडा दिल्ली में कोविड-19 से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करना और ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा करना है।

नोटिस में कहा गया है कि जीआरएपी के तहत ‘येलो’ अलर्ट के क्रियान्वयन और जारी टीकाकरण कार्यक्रम की भी बैठक में समीक्षा की जाएगी।

डीडीएमए ने मंगलवार को स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और जिम तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया तथा दुकानों एवं सार्वजनिक परिवहन के संचालन पर कई पाबंदियां लगाई हैं क्योंकि जीआरएपी के तहत येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार रात से लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी एक घंटा विस्तारित कर दिया गया है और यह अब रात 10 बजे से शुरू होगा तथा सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?