लाइव न्यूज़ :

मायावती ने किया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, कहा- जानती हूं कहीं से भी जीत सकती हूं

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2019 13:14 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे बाद में चुनाव लड़कर संसद पहुंच सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलानयूपी में सपा के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में इस बार उतरेगी बहुजन समाज पार्टी

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। मायावती ने कहा कि ऐसा फैसला उन्होंने महागठबंधन को और मजबूत करवे और मौजूदा हालात को देखते हुए लिया है। मायावती ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे बाद में चुनाव लड़कर संसद पहुंच सकती है।

लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा, 'मैं जानती हूं कि मैं कहीं से भी जीत सकती हूं। मुझे बस नामांकन भरना है और बाकी का काम मेरे पार्टी कार्यकर्ता कर देंगे। बीजेपी को हराने के लिए हमारा आरएलडी और सपा से गठबंधन मजबूत है। किसी एक के जीतने से ज्यादा जरूरी यहां ज्यादा सीट जीतना है। मैंने पहले अपनी मुहिम को जारी रखने के लिए राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।'

बता दें कि मायावती की पार्टी बसपा इस बार यूपी में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव में उतर रही है। यूपी में गठबंधन के तहत बीएसपी 38, एसपी 37 और आरएलडी 3 सीटों पर मैदान में उतरेगी। 2014 के चुनाव में मोदी लहर के सामने बसपा को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। हालांकि, 80 सीटों में 33 सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी।

लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में होने हैं। इसकी शुरुआत 11 अप्रैल से होगी और आखिरी चरण का वोट 19 मई को डाला जाएगा। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?