लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के आरोप में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का भतीजा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:24 IST

Open in App

वाराणसी,आठ दिसंबर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में आगरा जेल में बंद भदोई के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के भतीजे एवं भदोही के डीह ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि मनीष मिश्रा और उसके साथियों पर पीड़िता के घर में घुस कर उसे धमकाने और उसके साथ मारपीट सहित अन्य आरोपों में वाराणसी के जैतपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मिश्रा को भदोई पुलिस ने गिरफ्तार कर वाराणसी पुलिस को सौंप दिया है।

गणेश ने बताया कि उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा और अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल मुम्बई में छापेमारी कर रही है। साथ ही आरोपियों के घरों की कुर्की की भी तैयारी चल रही है।

गौरतलब है कि वाराणसी के जैतपुर क्षेत्र की एक गायिका ने विद्यायक विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्रा और भतीजे के बेटे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि 2014 में मिश्रा की बेटी लोकसभा चुनाव में खड़ी हुई थी और उसी दौरान महिला को कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था, और विधायक ने अपने आवास पर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

इस मामले में आरोपी विजय मिश्रा जेल में है, उसका बेटा विष्णु फरार चल रहा है और विकास जमानत पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?