लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवसः 15 सालों से जेल की सजा काट रहे बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन होंगे 'आजाद', नीतीश-तेजस्वी सरकार ने रिहा करने की तैयारी की

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2023 17:47 IST

बिहार सरकारः बीते 3 जनवरी को नीतीश कैबिनेट में 26 जनवरी को व्यवहार कुशल कैदियों की रिहाई का फैसला लिया था। कैदियों की सूची में आनंदन मोहन का नाम भी हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।आनंद मोहन के बेटा एवं बेटी की शादी होना वाली है। आनंद मोहन की बेटी की शादी फरवरी महीने में है।

पटनाः बिहार में सत्ता परिवर्तन का लाभ बाहुबली नेता व पूर्व सांसद आनंद मोहन को मिल सकता है। आनंद मोहन पिछले 15 सालों से जेल की सजा काट रहे हैं। राज्य की महागठबंधन सरकार गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेहतर व्यवहार दिखाने वाले अन्य कैदियों के साथ ही आनंद मोहन को भी रिहा करने की तैयारी कर रही है।

सूत्र बताते हैं कि नीतीश सरकार ने मन बना लिया है कि आनंद मोहन को अब जेल से बाहर निकाला जाना चाहिए। बता दें कि इसकी मांग कई सालों से की जा रही थी, लेकिन तत्कालीन एनडीए सरकार ने इसपर ध्यान नही दिया था। अब जबकि सूबे में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आनंद मोहन का सपना सरकार होता दिख रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीते 3 जनवरी को नीतीश कैबिनेट में 26 जनवरी को व्यवहार कुशल कैदियों की रिहाई का फैसला लिया था। ऐसे में इसकी संभावना जताई जा रही है कि कैदियों की सूची में आनंदन मोहन का नाम भी हो सकता है। आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

बता दें कि आनंद मोहन के बेटा एवं बेटी की शादी होना वाली है। आनंद मोहन की बेटी की शादी फरवरी महीने में है। उसके बाद आनंद मोहन के बड़े बेटे और विधायक चेतन आनंद की शादी अप्रैल-मई में है। ऐसी संभावना है कि बेटा-बेटी की शादी से पहले बिहार की नीतीश-तेजस्वी की सरकार उन्हें रिहा करके बेस्ट गिफ्ट दे सकती है।

बेटी शुरभि आनंद की सगाई के दौरान आनंद मोहन पेरौल पर बाहर आए थे और उस समारोह में विभिन्न दलों के राजनेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। उसी समय यह संभावना जताई जा रही थी कि आनंद मोहन को लेकर सरकार बड़ा निर्णय ले सकती है।

जानकारों की माने तो आनंद मोहन के रिहा होने पर बिहार की राजनीति पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। उनकी पत्नी लवली आनंद भी सांसद रह चुकी हैं, जबकि उनका बेटा चेतन आनंद राजद से अभी विधायक हैं।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव