लाइव न्यूज़ :

बहरीन के विदेश मंत्री ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल बहरीन के विदेश मंत्री डॉ अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों एवं संसदीय आदान-प्रदान के बारे में चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की तस्वीर जारी करते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बहरीन के विदेश मंत्री का स्वागत किया।’’

उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने महामारी के समय में भारतीय समुदाय के लोगों की अच्छी देखरेख करने के लिये बहरीन के शाह को धन्यवाद दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि उपराष्ट्रपति नायडू और बहरीन के विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों और संसदीय आदान-प्रदान के बारे में विचार-विमर्श किया।

बहरीन के विदेश मंत्री छह अप्रैल को भारत की 3 दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। भारत और बहरीन के संयुक्त आयोग की तीसरी उच्चस्तरीय बैठक बुधवार को नई दिल्ली में होनी है। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में दोनों पक्षों ने तेल और गैस, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष, सूचना प्रोद्यौगिकी, मानव संसाधन, शिक्षा और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की समीक्षा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो