लाइव न्यूज़ :

बहाराइच : 12 साल की बच्ची की मिली लाश की पहचान हुई, सौतेली मां पर हत्या का शक

By भाषा | Updated: December 19, 2020 20:28 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 19 दिसम्बर जिले के विशेश्वरगंज पुलिस थाने के अंतर्गत गोंडा सीमा के निकट शुक्रवार को मिली नाबालिग बच्ची की लाश की शनिवार को शिनाख्त हो गयी। पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या को लेकर उसकी सौतेली मां पर संदेह है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में बच्ची की लाश मिली थी और मुंबई में काम कर रहे बच्ची के पिता ने सोशल मीडिया पर प्रसारित बच्ची का फोटो देख कर उसकी पहचान की।

सिंह के मुताबिक आज मुर्दाघर में बच्ची के परिजनों ने भी शव की पहचान कर ली और उसका नाम फलक है।

एएसपी ने बताया कि मृतका का पिता रिजवान मुंबई में काम करता है तथा बच्ची अपनी सौतेली मां के साथ गोंडा जिले के खरगूपुर थानांतर्गत विशनापुर बाजार में रहती थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची की सौतेली मां पुलिस के संदेह के दायरे में है और पुलिस मृतका की सौतेली मां व अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है।

एएसपी ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट व जांच के के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम लखनगोंडा के पास पानी से भरे एक खंदक (गहरा गड्ढा) में 12 वर्षीय अज्ञात लड़की का शव बरामद हुआ था।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव की पहचान के लिए अपराध शाखा व तकनीकी टीम को लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल