Bahraich: किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं होना चाहिए?, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-देशद्रोह है और ‘नया’ भारत स्वीकार नहीं करेगा, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2025 13:28 IST2025-03-20T13:13:14+5:302025-03-20T13:28:29+5:30
Bahraich: स्वतंत्र भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता जो भारत के महापुरुषों का अपमान करता हो, उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता हो।

photo-ani
Bahraich: औरंगजेब विवाद के बीच उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में कहा कि आक्रमणकारियों का महिमामंडन करना देशद्रोह है, ‘नया’ भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। आक्रांता का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह की नींव को मजबूत करना है।
#WATCH | Bahraich: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "...No invader should be glorified. Glorifying the invader means strengthening the foundation of treason and independent India cannot accept any such traitor who insults the great men of India, glorifies those invaders.… pic.twitter.com/WiHTyXDlP1
— ANI (@ANI) March 20, 2025
जनपद बहराइच की तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के मुख्य भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में... https://t.co/iXdxGjDuqX— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 20, 2025
स्वतंत्र भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता जो भारत के महापुरुषों का अपमान करता हो, उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता हो। आज का नया भारत इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। हम पूरे गौरव के साथ विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, हमारा गौरव विरासत से जुड़ता है, विरासत विकास से जुड़ती है।
त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की विरासत पर हमला करने वाले और देश के लोगों का अपमान करने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह के बराबर है। उन्होंने कहा कि ‘नया भारत’ इसे स्वीकार नहीं कर सकता।
मुगल शासक औरंगजेब से जुड़े विवादों के बीच आदित्यनाथ ने बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति को रौंदने की कोशिश करने वालों आक्रांताओं का जश्न मनाने के खिलाफ चेतावनी दी। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आक्रांताओं का महिमामंडन करने का मतलब देशद्रोह की जड़ों को मजबूत करना है।
नया भारत उन लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा जो हमारे महान पूर्वजों का अपमान करते हैं और उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जिन्होंने हमारी सभ्यता पर हमला किया, हमारी महिलाओं का अपमान किया और हमारी आस्था पर प्रहार किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत की सनातन संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है तब भारत के महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव, हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए।
किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए।’’ उनकी टिप्पणी हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ-2025 के बारे में बोलते हुए आई, जिसे उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा मानव समागम बताया। उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का हवाला दिया, जिसमें मोदी ने इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया में कहीं और इतना बड़ा आयोजन नहीं हुआ है तथा कोई भी देश इस पैमाने पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं कर सकता है। यह भारत की सनातन संस्कृति का प्रमाण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।’’