लाइव न्यूज़ :

बहराइच : खेत से मिली प्राचीन मूर्ति

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:39 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), नौ जून बहराइच जिले के बौंडी क्षेत्र स्थित भदवानी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी खोदने के दौरान एक खेत में प्राचीन मूर्ति मिली है। प्रशासन के अनुसार इस तरह की मूर्तियां खजुराहो में दिखाई पड़ती हैं।

महसी के उपजिलाधिकारी एस. एन. त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव में किसान साबिर अली आज सुबह अपने खेत से मिट्टी निकाल रहा थे तभी उसे खेत में दबी पत्थर की एक मूर्ति मिली। साबिर ने तत्काल प्रशासन को सूचित किया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।

त्रिपाठी ने बताया कि किसान के खेत से निकली मूर्ति को जिला कोषागार में लाकर रखा गया है तथा इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग को सूचित किया गया है।

उन्होंने बताया "पत्थर की उस मूर्ति में घोड़े पर सवार एक व्यक्ति दिख रहा है। प्रथम दृष्टया बरामद मूर्ति पाषाण कालीन खजुराहो में पाई जाने वाली मूर्तियों जैसी लग रही है। मगर पुरातत्व विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद ही मूर्ति के बारे में वास्तविक जानकारी दी जा सकती है।"

उपजिलाधिकारी ने बताया कि गांव में एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार खेत से निकाली गयी यह मूर्ति करीब ढाई फुट ऊंची और डेढ़ फुट चौड़ी बताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां