लाइव न्यूज़ :

बागपतः कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:45 IST

Open in App

बागपत (उप्र) दो नवम्बर उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में एक किसान ने कथित रुप से कर्ज न चुका पाने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।0

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव बिहारीपुर निवासी 45 वर्षीय किसान चौधरी अनिल कुमार मंगलवार सुबह पड़ोसी किसान चौधरी सुरेशपाल के खेत में पेड़ पर लटके हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि शव को पेड़ से उताकर स्वजन व ग्रामीण गांव के ही निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत किसान के परिजनों का कहना है कि अनिल कुमार पर बैंक का करीब सात लाख रुपये व साहूकार का तीन लाख रुपये कर्ज था उन पर रुपये वापस करने का बहुत दबाव था,लेकिन किसान कर्ज चुका पाने में असमर्थ थे। पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे, इसलिये उन्‍होंने आत्महत्या की है।

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि किसान के मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है, हालांकि कर्ज के संबंध में किसी ने अवगत नहीं कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं उप जिलाधिकारी बागपत अनुभव सिंह ने बताया कि किसान की मौत के मामले में जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए