लाइव न्यूज़ :

बागपतः भाजपा नेता आत्माराम तोमर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों जताई हत्या की आशंका

By भाषा | Updated: September 10, 2021 12:07 IST

Open in App

बागपत (उप्र), 10 सितम्बर बागपत जनपद में बड़ौत के बिजरौल रोड निवासी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता व जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्मराम तोमर (75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए निकट संबंधी पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बड़ौत थाना क्षेत्र में आत्माराम तोमर का उनके ही आवास से शव बरामद हुआ है। मकान के जिस कमरे से उनका शव मिला उसका दरवाजा बाहर से बंद था। कमरे में ताला लगा हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर घर वालों को सूचना दी। घरवालों ने पूछताछ में अपने निकट संबंधी पर हत्या का शक जताया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी है जिसमें उन्होंने परिवार की छोटी बहू के सगे चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। डॉ. आत्मराम तोमर मूलरूप से बिजरौल गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वे नगर की बिजरौल रोड पर रह रहे थे।

कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह के अनुसार आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। पुलिस के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक आते हुए और फिर गाड़ी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आत्माराम तोमर ने छपरौली से 1993 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गये थे। तोमर उत्तर प्रदेश किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है