लाइव न्यूज़ :

बागपतः पुलिस सुरक्षा में दुष्कर्म पीड़िता का कार सवार लोंगो द्वारा कथित अपहरण

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:28 IST

Open in App

बागपत (उप्र) सात सितंबर बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग के पास कार सवार लोगों ने दुष्कर्म पीड़ित महिला का पुलिस सुरक्षा से कथित रुप से अगवा कर लिया।

दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में तैनात महिला कांस्टेबल की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने कार सवार बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं लग सके, पुलिस जांच में जुट गई है।

हालांकि पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने घटना को अपहरण की मानने से इंकार करते हैं। उनका कहना है कि महिला का अपहरण नही हुआ है बल्कि वह अपनी मर्जी से कार सवार लोंगो के साथ बैठकर गई है।

एसपी के अनुसार बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 40 वर्षीय महिला ने सोमवार रात अपने 35 वर्षीय चचेरे देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार सुबह एक महिला कांस्टेबल पीड़ित महिला को मेडिकल कराने के लिए ई-रिक्शा में अपने साथ बैठाकर जिला अस्पताल लेकर जा रही थी। यहां कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचने पर ई-रिक्शा के पास एक कार आकर रुकी। कार के रुकते ही ई-रिक्शा में सवार महिला एकाएक ई-रिक्शा से उतर कर कार में सवार हो कर चली गईं।

कुमार के अनुसार महिला के पति ने बताया है कि कार में उसका चचेरा भाई बैठा था। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने चचेरे देवर के खिलाफ मुकदमा भी पति के कहने पर कराया था। ‌बहरहाल,महिला को तलाश किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता