लाइव न्यूज़ :

बघेल ने प्रधानमंत्री से कोविड रोधी टीके की एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:12 IST

Open in App

रायपुर, 29 जून छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य को जुलाई माह में कोविड रोधी टीके की एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य को जुलाई माह में कोरोना वायरस रोधी टीके की कम से कम एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है।

बघेल ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कोरोना रोधी टीके की मात्र 9,98,810 खुराक शेष है जो केवल तीन दिन के लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा बार-बार मांग किए जाने पर भी छत्तीसगढ़ को पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ को टीके उपलब्ध कराए जाने के संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को तत्काल निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के विरूद्ध टीकाकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। राज्य में अब तक 100 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक तथा 91 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर को पहली खुराक लगाई गई है। इनमें से 71 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को और 70 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि राज्य में इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग में भी अब तक 80 प्रतिशत नागरिकों को टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है। 18-44 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण एक मई से ही प्रारम्भ हुआ है फिर भी दो माह से भी कम समय में राज्य में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 16 प्रतिशत नागरिकों को भी कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक लगायी गई है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कोरोना टीके की मात्र 9,98,810 खुराक शेष है जो केवल तीन दिन के लिए ही पर्याप्त है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है कि यदि भारत सरकार से पर्याप्त संख्या में कोरोना टीके प्राप्त हो जाएं तब एक माह में ही सभी पात्र हितग्राहियों को टीके की पहली खुराक लगा दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में व्यापक रूप से जन अभियान भी चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान