लाइव न्यूज़ :

बघेल ने किया ​मीडिया को लेकर ट्वीट, भाजपा ने कहा माफी मांगें मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:55 IST

Open in App

रायपुर, 29 सितंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया को लेकर किए गए ट्वीट के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री से माफी मांगने के लिए कहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक ट्वीट को लेकर राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा आमने-सामने है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार देर रात अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ''कान खोलकर सुन लिया जाए। राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं। उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता कतई स्वीकार नहीं करेंगे। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है। लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।''

मुख्यमंत्री बघेल का ट्वीट एक समाचार चैनल की महिला एंकर द्वारा एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए कथित आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करने के बाद आया है।

हालांकि बाद में उस पत्रकार ने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया था। मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद भाजपा ने इसे राजनीतिक विरोधियों और मीडिया के लिए सत्तावादी अहंकार में असहिष्णुता की पराकाष्ठा कहा है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक ने कहा है कि मुख्यमंत्री के ट्वीट की भाषा प्रदेशवासियों के साथ ही मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए भी धमकी भरी है और उन्होंने मीडिया जगत को मर्यादा में रहने की खुली चेतावनी दी है।

कौशिक ने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी का झंडा लेकर जब-तब प्रलाप करने वाले मुख्यमंत्री बघेल की यह भाषा अपने राजनीतिक और वैचारिक विरोधियों और मीडिया के लिए सत्तावादी अहंकार में पलती-पनपती असहिष्णुता की पराकाष्ठा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा किसी के भी प्रति अभद्र भाषा के प्रयोग की हिमायती नहीं है, लेकिन किसी मुख्यमंत्री की मर्यादा के पालन की एकतरफा अपेक्षा में इस तरह की धमकी भरी भाषा को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कौशिक ने कहा कि मीडिया जगत को मर्यादा में रहने की धमकी देने के लिए उन्हें (बघेल को) प्रदेश और मीडिया जगत से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र