लाइव न्यूज़ :

बघेल ने सोनिया और प्रियंका से मुलाकात की, उप्र चुनाव एवं कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की, जिस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, बघेल ने सुबह के समय प्रियंका गांधी से मुलाकात की और फिर शाम के समय सोनिया गांधी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के करीबी एक सूत्र ने इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दिवाली की शुभकामना देने के लिए यह शिष्टाचार मुलाकात भर थी। यह जरूर है कि जब मुलाकातें होती हैं तो फिर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा जरूर होती है।’’

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं, खासकर प्रियंका गांधी के साथ बघेल की मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा संगठन एवं छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं और वह इन दिनों प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ राज्य में चुनाव संबंधी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल