लाइव न्यूज़ :

बघेल ने बस्तर नृत्य, कला और भाषा अकादमी का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:49 IST

Open in App

जगदलपुर, 17 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को बस्तर नृत्य, कला और भाषा अकादमी (बादल) का उद्घाटन किया और कहा कि यह संस्थान लोक कला, स्थानीय बोलियों, साहित्य और शिल्पकला के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पर्यटन विभाग द्वारा बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के निकट आसन गांव में 5.71 करोड़ रुपये की लागत से अकादमी की स्थापना की गई है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि फील्ड स्टाफ और अधिकारियों को स्थानीय बोलियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आदिवासी बहुल क्षेत्र में सरकारी योजनाओं और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

विज्ञप्ति में बघेल के हवाले से कहा गया है, ‘‘बस्तर की गौरवशाली संस्कृति की गूंज न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सुनाई देगी और स्थानीय संस्कृति को एक नई पहचान मिलेगी।’’

अकादमी के लोकगीत एवं लोकनृत्य संभाग के तहत युवाओं को बस्तर के सभी लोकगीतों और नृत्य, साउंड रिकॉर्डिंग, फिल्मांकन और प्रदर्शन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार सार्वजनिक साहित्य विभाग क्षेत्र के सभी आदिवासी समुदायों के धार्मिक रीति-रिवाजों, सामाजिक ताने-बाने, त्योहारों, कविताओं, मुहावरों आदि को संकलित करने, लिखने और संदेश देने की दिशा में काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए