लाइव न्यूज़ :

बग्गा को भाजयुमो का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का विस्तार किया गया है। इसमें पश्चिम बंगाल के नेताओं को प्रमुखता से शामिल किया गया है और दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को राष्ट्रीय सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

बग्गा हाल में उस समय सुर्खियों में आये थे जब उन्होंने पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सएप समूहों से हटाए जाने के विरोध में अपने ट्विटर बायो से ‘‘दिल्ली भाजपा प्रवक्ता’’ शब्द हटा दिया था ।

भाजयुमो द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के विधायक अनूप कुमार साहा को भाजयुमो के सात उपाध्यक्षों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्य के एक अन्य नेता दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्टा संगठन के तीन महासचिवों में से एक हैं।

इसमें कहा गया है कि मधुकेश्वर देसाई (महाराष्ट्र), मनीष सिंह (बिहार), अर्पिता अपराजिता बड़जेना (ओडिशा), राम सतपुते (महाराष्ट्र), अभिनव प्रकाश (उत्तर प्रदेश) और नेहा जोशी (उत्तराखंड) भाजपा युवा मोर्चा के अन्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये है।

बयान के अनुसार रोहित चहल (दिल्ली) और वैभव सिंह (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि बग्गा के अलावा श्याम राज , शहजादी सैय्यद , रवि भगत, गौरव गौतम, अरुण ज्योति हजारिका और निन्थोंजम मौगपोकंगंबा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

अमनदीप सिंह को संगठन का नया मीडिया प्रभारी जबकि कपिल परमार सोशल मीडिया टीम के प्रभारी होंगे। साई प्रसाद को कोषाध्यक्ष, विनीत त्यागी को कार्यालय प्रभारी और वरुण झावेरी को नीति और अनुसंधान (पॉलिसी और रिसर्च) की जिम्मेदारी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू