लाइव न्यूज़ :

Bageshwar Dham: शिवानंद बोले-कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कहा जाता, उनके बेटे ने धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया, महागठबंधन के लिए पचाना मुश्किल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2023 14:09 IST

Bageshwar Dham: शिवानंद तिवारी ने "हिंदू राष्ट्र" के लिए शास्त्री की वकालत को रेखांकित किया और दावा किया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के ऐसा किए जाने पर बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में ‘बेचैनी’ है।

Open in App
ठळक मुद्देविवादास्पद कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल होने पर स्पष्टीकरण मांगा।कमलनाथ के बेटे नकुल छिंदवाड़ा से लोकसभा सांसद हैं।पिता-पुत्र की जोड़ी शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Bageshwar Dham: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के विवादास्पद कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल होने पर सोमवार को स्पष्टीकरण मांगा।

तिवारी ने "हिंदू राष्ट्र" के लिए शास्त्री की वकालत को रेखांकित किया और दावा किया कि मध्य प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के ऐसा किए जाने पर बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में ‘बेचैनी’ है। तिवारी ने यहां एक वीडियो संदेश में कहा, "कमलनाथ को मध्य प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कहा जाता है।

उनके और उनके बेटे द्वारा शास्त्री का किया गया स्वागत महागठबंधन के लिए पचाना मुश्किल है।" कमलनाथ के बेटे नकुल छिंदवाड़ा से लोकसभा सांसद हैं, जहां पिता-पुत्र की जोड़ी शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तिवारी ने कहा, "शास्त्री ने कई मौकों पर देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का समर्थन किया है।

कुछ महीने पहले जब उन्होंने पटना में एक कार्यक्रम किया था, तब उन्होंने इस विचार को दोहराया था।" बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा, "स्पष्ट रूप से, शास्त्री के विचार महागठबंधन के विचारों से भिन्न हैं, जिसका मानना है कि देश को संविधान के अनुसार चलाया जाना चाहिए।" तिवारी ने कहा, "इस पृष्ठभूमि में, यह आग्रह किया जाता है कि कांग्रेस अपने नेताओं को इस मुद्दे पर सफाई देने को कहे।"

टॅग्स :Kamal Nathकांग्रेसबिहारआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे