लाइव न्यूज़ :

बगहा विधानसभा सीटः क्या भाजपा इस बार जीत की हैट्रिक लगाएगी या नहीं?, जानें समीकरण और इतिहास

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2025 15:58 IST

Bagaha Assembly seat: बगहा विधानसभा सीट से 2020 में भाजपा के उम्मीदवार राम सिंह को 90,013 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह को 59,993 वोट वोट पड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देबगहा लोकसभा सीट का हिस्सा हुआ करती थी।अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हुआ करती थी।सामान्य वर्ग की सीट कर दी गई।

बगहाः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित बगहा विधानसभा क्षेत्र बिहार विधानसभा के क्रम संख्या में चौथे नंबर पर यह सीट आती है। बगहा विधानसभा सीट वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है। 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद इस सीट में बदलाव किया गया। परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद बगहा विधानसभा सीट वाल्मीकि नगर संसदीय (लोकसभा) क्षेत्र के हिस्से में आ गया, जबकि इससे पहले यह बगहा लोकसभा सीट का हिस्सा हुआ करती थी। साथ ही यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हुआ करती थी।

2010 के बाद यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट नहीं रही और इसे सामान्य वर्ग की सीट कर दी गई। बगहा विधानसभा सीट से 2020 में भाजपा के उम्मीदवार राम सिंह को 90,013 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह को 59,993 वोट वोट पड़े थे। बीते 15 सालों में दो बार भाजपा और एक बार जदयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

इस बार के चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा इस बार जीत की हैट्रिक लगा पाती है या नहीं? 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जदयू के प्रभात रंजन सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के राम प्रसाद यादव को 49055 वोटों के बड़े मार्जिन से मात दी थी। प्रभात रंजन को कुल 67510 वोट प्राप्त हुए थे।

वहीं राजद के राम प्रसाद यादव को 18455 वोट हासिल हुए थे। वोट शेयरिंग की बात करें तो कुल मतदान का 50 प्रतिशत वोट जदयू के प्रभात रंजन के खाते में गया था। वहीं महज 14 प्रतिशत वोट ही राजद प्रत्याशी अपने खाते में जुटा पाए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू आमने-सामने थी।

दोनों की लड़ाई में भाजपा उम्मीदवार राघव शरण पांडेय भारी पड़े थे और उन्होंने करीब 8183 वोटों के मार्जिन से चुनाव जीत लिया था। राघव शरण पांडेय को कुल 74476 वोट हासिल हुए थे। वहीं जदयू के भीषम सहानी को 66293 वोट प्राप्त हुए थे। कुल मतदान का 44 प्रतिशत वोट भाजपा के खाते में गया था, वहीं 40 फीसदी मत जदयू के हिस्से आया।

2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राम सिंह ने बाजी मारी और उन्होंने कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह को कुल 30020 वोटों के बड़े मार्जिन से हराया। राम सिंह को कुल 90013 वोट मिले और कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह को 59993 वोट प्राप्त हुए थे। कुल मतदान का 49.51 फीसदी वोट भाजपा के राम सिंह के खाते में गया तो वहीं 33 प्रतिशत वोट कांग्रेस उम्मीदवार के हिस्से आया।

वाल्मीकि नगर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है बगहा। बगहा विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 44,532 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 14.59 फीसदी है। जबकि अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 12,026 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 3.94 फीसदी है।

वहीं, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 49,141 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 16.1 फीसदी है। यहां ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 230,537 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 75.53 फीसदी है। जबकि शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 74,689 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 24.47 फीसदी है। 2020 विधानसभा चुनाव के अनुसार बगहा विधानसभा के कुल 305226 मतदताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनावबिहारपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों