लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के व्यवसायी से सात लाख रुपयों से भरा बैग छीना, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:13 IST

Open in App

दिल्ली, 14 जून दिल्ली के एक व्यवसायी से सात लाख रुपयों से भरा बैग छीन कर भागने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस वक्त हुयी जब 63 वर्षीय व्यवसायी उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे थे । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आस मोहम्मद उर्फ आशु के रूप में की गयी है और बाद में उसके पास से 5.70 लाख रुपये बरामद कर लिये गये । आशु एक आदतन अपराधी है और वह इससे पहले आठ आपराधिक मामलों में शामिल रहा है ।

पुलिस के अनुसार यह घटना 11 जून को हुयी, जब व्यवसायी जीटीबी एन्क्लेव इलाके से सात लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे । बाइक सवार आरोपी बैंक से ही व्यवसायी का पीछा कर रहा था और परशुराम चौक के पास उनका बैग छीन लिया ।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सैन ने बताया कि आरोपी को नंद नगरी इलाके से पकड़ लिया गया । उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल देसी पिस्तौल, गोलियां एवं मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया