लाइव न्यूज़ :

सवाल पूछने पर भड़के बदरूद्दीन अजमल, पत्रकार को दी सर फोड़ने की धमकी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 26, 2018 23:06 IST

यह घटना तब हुई जब अजमल एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने दक्षिण सलमारा जिले के पंचायत चुनाव के विजेताओं का अभिनंदन किया।

Open in App

एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल से बुधवार को जब एक पत्रकार ने अगले आम चुनाव को लेकर सवाल किया तो वह भड़क गए और पत्रकार को अपशब्द कहने लगे तथा उसका सिर तोड़ने तक की धमकी दी। वहीं उनके समर्थकों ने पत्रकार को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने पर मजबूर किया।

यह घटना तब हुई जब अजमल एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने दक्षिण सलमारा जिले के पंचायत चुनाव के विजेताओं का अभिनंदन किया।

पत्रकार ने बाद में लोकसभा सदस्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गठजोड़ की एआईयूडीएफ की योजना के बारे में सवाल किया। लोकसभा सदस्य ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘‘ हम दिल्ली में महागठबंधन (विपक्ष) के साथ हैं।’’ 

इसके बाद पत्रकार ने पूछा कि चुनाव के बाद कौन सी पार्टी जीतती है, क्या एआईयूडीएफ इसको देखकर अपना रूख बदलेगी।

इस पर अजमल भड़क गए और कहा, ‘‘ तुम कितना करोड़ रुपये दोगे ? (अपशब्द).. यह पत्रकारिता है? तुम जैसे लोग पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं। यह व्यक्ति पहले से ही हमारे खिलाफ है।’’ 

इसके बाद अजमल ने और भी अपशब्द कहे। इसके बाद उन्होंने दूसरे पत्रकार का माइक छीनकर सवाल पूछने वाले पत्रकार को मारने की कोशिश की। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल