लाइव न्यूज़ :

बुरे फंसे बंगाल भाजपा अध्यक्ष घोष, टीएमसी ने दो पुलिस शिकायतें दर्ज कराईं, जानिए क्या कहा था 

By भाषा | Updated: January 14, 2020 18:01 IST

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक ने कहा, ‘‘आम जन डर के साये में रह रहे हैं। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि घोष उनकी हत्या कर सकते हैं या उन्हें गोली मार सकते हैं। इसलिए एक पुलिस शिकायत उत्तर 24 परगना जिले के हाबड़ा पुलिस थाने में दर्ज की गई है, जिसे प्राथमिकी के तौर पर लिया जा रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी पुलिस शिकायत नदिया जिले के रानाघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने दर्ज कराई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घोष की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष के खिलाफ उनके बयान, सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को ‘कुत्तों की तरह गोली मारी गई’, को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने दो पुलिस शिकायतें दर्ज कराई हैं।

घोष के खिलाफ ये शिकायतें नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों में दर्ज कराई गई हैं। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक ने मंगलवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने घोष की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

मलिक ने कहा, ‘‘आम जन डर के साये में रह रहे हैं। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि घोष उनकी हत्या कर सकते हैं या उन्हें गोली मार सकते हैं। इसलिए एक पुलिस शिकायत उत्तर 24 परगना जिले के हाबड़ा पुलिस थाने में दर्ज की गई है, जिसे प्राथमिकी के तौर पर लिया जा रहा है।’’

दूसरी पुलिस शिकायत नदिया जिले के रानाघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने दर्ज कराई है। नदिया जिला पुलिस ने कहा, ‘‘हमें शिकायत प्राप्त हुई है। हम इस पर गौर कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि घोष ने नदिया जिले में रविवार को एक जनसभा में यह कह कर विवाद छेड़ दिया कि ‘सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को भाजपा शासित राज्यों में कुत्तों की तरह गोली मारी गई’। घोष के इस बयान की उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और उनकी खुद की पार्टी के नेताओं ने आलोचना की। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित