चार फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'बधाई दो'

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:35 IST2021-11-16T16:35:59+5:302021-11-16T16:35:59+5:30

'Badhaai Do' to release in cinemas on February 4, 2022 | चार फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'बधाई दो'

चार फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'बधाई दो'

मुंबई, 16 नवंबर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'बधाई दो' तय समय से एक सप्ताह बाद चार फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

यह फिल्म 2018 में आई 'बधाई हो' का सीक्वल होगी। 'बधाई हो' को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। फिल्म में सुरेखा सीकरी, गजराव राव, नीना गुप्ता, आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा अहम भूमिका में थे।

'बधाई दो' इससे पहले 2022 में 26 जनवरी के अवसर पर रिलीज होने वाली थी।

फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी जंगली पिक्चर्स ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर फिल्म के रिलीज की नयी तारीख का ऐलान किया।

'बधाई दो' की पटकथा सुमन अधिकारी और अक्षत घिल्डियाल ने लिखी है जबकि इसका निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है।

इस फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस अधिकारी के किरदार में जबकि भूमि पेडनेकर एक शिक्षिका के रूप में दिखाई देंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Badhaai Do' to release in cinemas on February 4, 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे