लाइव न्यूज़ :

बदायूं: ट्रैक्टर की टक्‍कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: March 2, 2021 09:40 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), दो मार्च बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात ट्रैक्‍टर की टक्‍कर से एक ही बाइक पर सवार चार युवकों में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बीती देर रात चंदौसी से अपने गांव लक्ष्मीपुर वापस लौट रहे बाइक सवार चार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने मंगलवार को बताया, ‘‘कोतवाली बिसौली के गांव लक्ष्मीपुर निवासी अब्दाल उर्फ पुन्ना (23), रागिब (22), यूनुस (22) और सोहिल (18) एक ही बाइक पर सवार होकर संभल जिले के कस्बा चंदौसी किसी काम से गए थे। लौटते वक़्त रात के लगभग साढ़े दस बजे आसफपुर चंदौसी मार्ग पर ग्राम सुरैनी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे आलू भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के पास से गुजरे, उसी वक़्त अचानक ट्रैक्टर का पहिया निकल गया।’’

वर्मा ने बताया कि पहिया निकलने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर बाइक से टकरा गया जिससे बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इनमें रागिब और यूनुस की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सोहिल ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में अब्दाल बुरी तरह घायल हो गया जिसे उसके परिजनों ने चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos