लाइव न्यूज़ :

बादलपुर पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:25 IST

Open in App

नोएडा । ग्रेटर नोएडा की बादलपुर पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से लूट में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल, नगदी तथा अवैध हथियार बरामद किये हैं।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बादलपुर गांव के पास से संजीव, पुत्र-हरिवंश सिंह तथा इकरार, पुत्र-रफीक को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से लूट में इस्तेमाल होने वाली एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, चाकू तथा लूटी हुई सोने की चेन बेचकर इकट्ठा किये गये 10 हजार रुपये बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाजियाबाद, नोएडा तथा मेरठ जनपद में लूटपाट की कई वारदातें की है। इन बदमाशों ने मेरठ से एक मोटरसाइकिल लूटने की बात भी स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने अच्छेजा गांव में रहने वाली एक महिला के गले से सोने की चेन भी लूटी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं