लाइव न्यूज़ :

फरीदकोट में हुई पुलिस गोलीबारी के लिये बादल जिम्मेदार : चन्नी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:13 IST

Open in App

सुनाम, 28 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 2015 में फरीदकोट में हुई पुलिस गोलीबारी को लेकर पिछली अकाली सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि यदि जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए जनरल डायर को जिम्मेदार ठहराया गया था, तो शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के लिए बादल जिम्मेदार क्यों नहीं हो सकते।

अक्टूबर 2015 में बहबल कलां में बेअदबी का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि फरीदकोट के कोटकपुरा में हुई गोलीबारी में कुछ लोग घायल हो गए थे। उस समय शिरोमणि अकाली दल सत्ता में था।

चन्नी ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''अगर जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए जनरल डायर जिम्मेदार था तो बरगाड़ी मामले में निर्दोष और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के लिए बादल जिम्मेदार क्यों नहीं हो सकते।''

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में चन्नी के हवाले से कहा गया है कि बरगाड़ी में हुई गोलीबारी में शांतिपूर्वक भजन गा रहे निहत्थे सिख मारे गए और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल व प्रकाश सिंह बादल इस घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं।

उन्होंने आगे कहा, ''हमारे महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह ने उस जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए सालों तक इंतजार किया था, जिसमें जनरल डायर के आदेश पर अंग्रेजों ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मार डाला था।''

स्वतंत्रता संग्राम में शहीद ऊधम सिंह के योगदान को सलाम करते हुए चन्नी ने कहा कि महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को जन्म देने वाली इस भूमि के लिए उनका सिर श्रद्धा से झुकता है और वह उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान सुनाम में ऊधम सिंह वाला के स्मारक के निर्माण को लेकर भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग