लाइव न्यूज़ :

बादल ने किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास एक व्यक्ति की हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठायी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 23:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास कुंडली में एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने की कड़ी निंदा की और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठायी।

बादल ने एक बयान में कहा, '' एक सभ्य समाज में पवित्र ग्रंथों की बेअदबी जैसे कृत्यों या बर्बर हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।''

उन्होंने कहा, '' इस आरोप को लेकर भी गहन और निष्पक्ष जांच की जरूरत है कि पूरा घटनाक्रम तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के लंबे, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संघर्ष को तोड़ने की गहरी साजिश का हिस्सा है।''

हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार को एक शख्स का शव बेरिकेड से लटका मिला, जिसके हाथ काट दिए गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में दिख रहा है कि कुछ निहंग जमीन पर खून में लथपथ पड़े व्यक्ति के पास खड़े हैं और उसका कटा हुआ हाथ भी वहीं पड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक लखबीर सिंह एक श्रमिक बताया जा रहा है जो पंजाब के तरन तारन जिले का रहने वाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच