लाइव न्यूज़ :

पंजाब में बादल ने खेमकरण निर्वाचन क्षेत्र से विरसा सिंह वल्टोहा की उम्मीदवारी की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:29 IST

Open in App

अमरकोट (पंजाब), 15 मार्च शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए खेमकरण निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विरसा सिंह वल्टोहा की उम्मीदवारी की घोषणा की।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही बादल ने कहा था कि वह जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव अगले साल होने वाले हैं।

शिअद के अध्यक्ष यहां आयोजित दूसरी 'पंजाब मांगे जवाब' रैली को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्त्व में राज्य के इतिहास में "सबसे खराब" सरकार होने का दावा करते हुए शिअद अध्यक्ष ने कहा कि अमरिंदर सिंह को पंजाबियों को यह बताना चाहिए कि उन्होंने "झूठे" वादे कर उन्हें धोखा क्यों दिया।

बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों को यह बताना होगा कि उन्होंने पवित्र गुटका साहिब (धार्मिक ग्रंथ) के नाम पर एक "झूठी" शपथ क्यों ली कि वह राज्य में सरकार बनाने के बाद किसानों के सभी ऋण माफ कर देंगे।

उन्होंने कहा, "पंजाबियों ने मुख्यमंत्री द्वारा उनके साथ किए गए कथित धोखाधड़ी के लिए जवाब मांगे हैं, जिन्होंने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और उनसे हस्ताक्षरित आवेदन भी लिए थे और ऐसा करने का वादा कर शपथ पत्र जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos