लाइव न्यूज़ :

बादल और चन्नी के बीच मजीठिया की गिरफ्तारी का नाटक रचने के लिए समझौता हुआ: आप

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने बुधवार को दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बीच एक समझौता हुआ है जिसके बाद शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को एक कमजोर मामले में गिरफ्तार किया जाएगा और इस तरह राज्य की जनता की आंखों में धूल झोकी जाएगी।

पिछले महीने बादल ने पंजाब में सत्तासीन कांग्रेस पर शिअद नेता मजीठिया को मादक पदार्थ के ‘झूठे मामले’ में ‘फंसाने’ की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने भी हाल ही में कहा था कि पंजाब कांग्रेस मजीठिया को 'झूठे मामले' में फंसाने और उन्हें गिरफ्तार करने पर तुली हुई है।

यहां मीडिया को संबोधित करते हुए चड्ढा ने दावा किया कि चन्नी और बादल ने एक 'गुप्त' बैठक की जिसमें मजीठिया के खिलाफ 'कमजोर मामला' दर्ज करने के लिए एक 'समझौता’ हुआ।

आप के पंजाब मामलों के सह प्रभारी चड्ढा ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा मजीठिया को "कमजोर मामले" में और "कमजोर आधार" पर गिरफ्तार किया जाएगा और अकाली नेता को अगले दिन पहली सुनवाई में अदालत से जमानत मिल सकेगी।

उन्होंने कहा, “ एक सहमति और समझौते पर पहुंचा गया है। बादल व मुख्यमंत्री चन्नी

प्रदेश की जनता को धोखा देने के लिए कमजोर मामले में मजीठिया को गिरफ्तार करने का नाटक करेंगे ।”

दिल्ली से आप के विधायक ने दावा किया कि पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आप को "गुप्त बैठक" और "कमजोर आधार" पर मामला बनाने के बारे में जानकारी दी है।

एक सवाल के जवाब में चड्ढा ने उस पुलिस अधिकारी की पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया लेकिन कहा कि वह पंजाब पुलिस में एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू