लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शिवराज के कुशासन के कारण प्रदेश के बुरे हालात

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 13, 2019 05:11 IST

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि उनके 15 साल के शासन के कुशासन का नतीजा है कि प्रदेश में बदहाल स्थितियों से कांग्रेस सरकार को निपटना पड़ रहा है

Open in App

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि उनके 15 साल के शासन के कुशासन का नतीजा है कि प्रदेश में बदहाल स्थितियों से कांग्रेस सरकार को निपटना पड़ रहा है. सिंह ने कहा कि भाजपा में अपने अस्तित्व के संकट से निपटने के लिए छपास रोग से पीड़ित शिवराज सिंह नित नए तरीके ढूढंते रहते है. उन्होंने कहा कि अगर यह प्रदेश मजबूत होता और शिवराज सरकार ने काम किया होता तो आज प्रदेश आर्थिक संकट और पेयजल संकट से जूझ नहीं रहा होता.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे शिवराज अपने शासन की याद करें जब प्रदेश बलात्कार में नंबर वन था. उन्होंने कहा कि जनता के पैसों को अपना समझकर पूर्व मुख्यमंत्री ने जो लुटाई मचाई थी उसी का नतीजा है कि आज प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है. खाली खजाने के बीच कमल नाथ सरकार ने कर्ज माफी कर किसानों को राहत पहुंचाने का जो काम किया है यह उनके अनुभव और प्रबंधन का नतीजा है. सिंह ने कहा कि सरप्लस बिजली, बीमारू राज्य से प्रदेश को बाहर निकालने का दावा करने वाले शिवराज की हकीकत सामने आ गई है. 15 साल के राज में उन्होंने पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए. यही कारण है कि आज भी प्रदेश जल संकट से जूझ रहा है.

सिंह ने कहा कि सरप्लस बिजली के बाद भी कटौती हो रही है तो इसका कारण है कि उनके राज में आरएसएस भाजपा के कार्यकर्ताओं की जो आउटसोर्स के नाम पर भर्ती हुई थी वे लोग सरकार को बदनाम करने के लिए घटिया हथकंडों पर उतर आए है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर शिवराज को जनता की जरा भी चिंता है तो उन्हें अपने भाड़े के लोगों को संदेश भेजना चाहिए कि वे हरकतें बंद करें. सिंह ने कहा कि चिमनी यात्रा निकालने के बजाए भाजपा अपने कार्यकतार्ओं को समझाएं कि वे बिजली वितरण में रूकावट पैदा न करें.

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे