उप्र में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, सरकार झूठे प्रचार के सिवाय कुछ नहीं कर रही : प्रियंका

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:35 IST2021-08-04T18:35:04+5:302021-08-04T18:35:04+5:30

Bad condition of security system in UP, government is not doing anything except false propaganda: Priyanka | उप्र में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, सरकार झूठे प्रचार के सिवाय कुछ नहीं कर रही : प्रियंका

उप्र में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, सरकार झूठे प्रचार के सिवाय कुछ नहीं कर रही : प्रियंका

नयी दिल्ली, चार अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक डॉक्टर की हत्या की घटना को लेकर बुधवार को भाजपा नीत राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है, लेकिन सरकार झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीतापुर में एक डॉक्टर को उसके क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने तलवार से काट दिया। ऐसी घटनाओं से प्रदेशवासियों के मन में भय पैदा हो रहा है। आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल और सरकार झूठे प्रचार के सिवाय कुछ नहीं कर रही है।’’

सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के मुंद्रासन में मंगलवार को एक डॉक्टर की उनके क्लिनिक में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि गांव में अपने घर में क्लिनिक चलाने वाले बीएएमएस डॉक्टर मुनेंद्र प्रताप वर्मा (45) पर आरोपी अच्छे लाल वर्मा ने कई बार धारदार हथियार से हमला किया। डॉक्टर को बचाने के प्रयास के दौरान उनके पिता को भी चोटें आईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bad condition of security system in UP, government is not doing anything except false propaganda: Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे