लाइव न्यूज़ :

उप्र में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाला, सरकार झूठ प्रचार के सिवाय कुछ नहीं कर रही: प्रियंका

By भाषा | Updated: August 4, 2021 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक डॉक्टर की हत्या की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है, लेकिन सरकार झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीतापुर में एक डॉक्टर को उसके क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने उसे तलवार से काट दिया। ऐसी घटनाओं से प्रदेशवासियों के मन में भय पैदा हो रहा है। आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल और सरकार झूठे प्रचार के सिवा कुछ कर ही नहीं रही है।’’

सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के मुंद्रासन में मंगलवार को एक डॉक्टर की उसके क्लीनिक में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरपी सिंह ने बताया कि गांव में अपने घर से क्लिनिक चलाने वाले बीएएमएस डॉक्टर मुनेंद्र प्रताप वर्मा (45) पर आरोपी अच्छे लाल वर्मा ने कई बार धारदार हथियार से हमला किया। अपने बेटे को बचाने में मौके पर मौजूद डॉक्टर के पिता को भी चोटें आईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच